AMN. राजस्थान में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है. तापमान में बढ़ोतरी से लोग राहत महसूस कर रहे हैं. हालांकि कल से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. कल से 28 जनवरी के बीच प्रदेश में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं। मौसम विभाग की ओर से इस तरह का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के पहले दौर का असर 22-24 जनवरी के दौरान देखने को मिलेगा. जिसके तहत 22-23 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश (मावठ) हो सकती है।
23-24 जनवरी को जयपुर और भरतपुर संभाग में बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना है. दूसरे चरण में 26-28 जनवरी के दौरान 26 जनवरी से एक और मजबूत सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूरे सप्ताह बादलों और बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 24-25 जनवरी को एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा, जिसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
जयपुर में यह अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है
राजधानी जयपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नागौर राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाली में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया. अलवर में न्यूनतम तापमान 7.2°c, सिरोही में 8.1°c और बीकानेर में 9.2°c दर्ज किया गया.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
