AMN. राजस्थान में मौसम पूरी तरह से बदल गया है. प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही जयपुर समेत कई जिलों में गुरुवार शाम से पूरी रात रुक-रुक कर बारिश होती रही. तापमान में आई इस भारी गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर समेत 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
प्रदेश में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदलना शुरू हुआ। झुंझुनू, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर बेल्ट में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। हनुमानगढ़ के नोहर, चूरू के तारानगर इलाके और उसके आसपास भी दिन में तूफानी बारिश हुई. राजधानी जयपुर में रातभर बारिश जारी रही. फिलहाल आसमान में बादल छाये हुए हैं. भरतपुर जिले के झोरोल में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां तूफान के कारण एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से 55 वर्षीय महिला इंद्रा देवी की मौत हो गयी. उनका दिव्यांग पुत्र घायल हो गया। तेज तूफान के दौरान दीवार ढह गई और दोनों मलबे में दब गए।
सबसे अधिक अधिकतम तापमान गंगानगर जिले में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर जिले में दर्ज किया गया. विभाग ने चूरू में 43.2, जैसलमेर में 43, फलौदी में 42.8, बीकानेर में 42, पिलानी में 42.9, बाड़मेर में 41.9, फतेहपुर में 41.2 और जोधपुर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है.
पीसी: खेती
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
