राजस्थान: राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने नीरज डांगी और बीजेपी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने नीरज डांगी और बीजेपी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया.

AMN. आगामी राज्यसभा सदस्य चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने जहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर से नीरज डांगी को मौका दिया है. बीजेपी के सतीश पूनिया फिलहाल हरियाणा में प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि अलका गुर्जर बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर काम कर रही हैं.

वह दिल्ली बीजेपी की सह प्रभारी भी हैं. नीरज डांगी वर्तमान में कांग्रेस से राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल जून 2026 में समाप्त होने वाला है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वर्तमान में वह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव के पद पर भी कार्यरत हैं। दांगी पिछले 30 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं. कांग्रेस ने राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और झारखंड से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. आपको बता दें कि राजस्थान में तीन राज्यसभा सदस्यों की सीटें खाली होने वाली हैं. इनमें से दो बीजेपी और एक कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी हरियाणा प्रदेश प्रभारी और राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर की मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात हुई. इस अवसर पर दोनों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

पीसी: डेक्कनहेराल्ड, एक्स


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version