AMN. राजस्थान में लोग इन दिनों भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं। प्रदेश में पारा एक बार फिर 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. पिलानी और चित्तौड़गढ़ में लोग भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं. इन दोनों जिलों में पारा 46.2 डिग्री दर्ज किया गया. सोमवार को राज्य के लगभग सभी शहरों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया.
राजधानी जयपुर में दोपहर के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. यहां तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया. आने वाले समय में प्रदेश में और भी भीषण गर्मी पड़ने वाली है. यहां लू के अलर्ट को देखते हुए अगले 4-5 दिनों में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विभाग की ओर से आज के लिए 7 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने 5 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के बारां, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, बालोतरा, जोधपुर और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और फलौदी में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
प्रदेश के इन जिलों में तापमान 45 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तापमान 45 से ऊपर दर्ज किया है. विभाग ने श्रीगंगानगर में 46.1 डिग्री, बीकानेर में 46 डिग्री, वनस्थली में 45.6 डिग्री, फतेहपुर में 45.5 डिग्री, कोटा में 45.3 डिग्री, बाडमेर और चूरू में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया है. मौसम विभाग ने इस सप्ताह राज्य भर में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है।
PC:timesnowhindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम अपडेट(टी)येलो अलर्ट(टी)7 जिले(टी)ऑरेंज अलर्ट(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
