राज्यसभा चुनाव 2026: राजस्थान से कौन होंगे बीजेपी उम्मीदवार? अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया खुलासा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026: राजस्थान से कौन होंगे बीजेपी उम्मीदवार? अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया खुलासा

AMN. भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसके संकेत दिये हैं. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने वाला है.

राज्य में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं. इनमें से दो बीजेपी और एक कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है. नामांकन फॉर्म दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है. हालांकि, दोनों पार्टियों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है. खबरों के मुताबिक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संकेत दिया है कि केंद्रीय नेतृत्व आज शाम तक दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकता है.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों उम्मीदवार राजस्थान के स्थानीय चेहरे होंगे. उन्होंने बताया कि शुभ मुहूर्त के अनुसार 8 जून को बीजेपी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया जाएगा. इस दौरान उम्मीदवारों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दोनों डिप्टी सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे.

ये हैं बीजेपी से दावेदार

आपको बता दें कि खबरों के मुताबिक बीजेपी की ओर से राज्यसभा के दावेदारों को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं. इसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, विजय बैंसला और पूर्व सांसद जसकौर मीना की बेटी अर्चना मीना का नाम सामने आ रहा है.

पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version