जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए मांड गायिका गवरी देवी के निधन पर दुख व्यक्त किया है.
सीएम भजनलाल ने कहा कि पाली की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उनका निधन लोक संगीत जगत और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने मधुर गायन और लोकगीतों के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को एक नई पहचान दी।
लोक कला के संरक्षण एवं संवर्धन में उनका अमूल्य योगदान सदैव याद रखा जायेगा। उनकी मधुर विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
अशोक गहलोत ने कहा कि मांड गायन को विश्व में लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली प्रसिद्ध गायिका गवारी देवी जी के निधन पर मुझे गहरा शोक है. उन्होंने कई दशकों तक मांड गाया और इस लोक कला का पर्याय बन गईं। उनके निधन से राजस्थान के कला एवं संस्कृति क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।
PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
