जयपुर. टोंक शहर में आज सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में लगी भीषण आग की घटना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित व्यवसायी व परिवार को उचित मुआवजा व आर्थिक सहायता देने की मांग की है.
इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व नेता सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से बताया कि आज सुबह टोंक शहर में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिली है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक गोदाम में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया और कारोबारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है.
यह घटना घनी आबादी वाले इलाके में हुई और प्रशासन को जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है. प्रशासन को तत्काल पीड़ित व्यवसायी व उसके परिवार को उचित मुआवजा व आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए.
बालोतरा जिले की रिफाइनरी में आग लगने की खबर बेहद चिंताजनक है.
इससे पहले टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने राजस्थान के बालोतरा जिले में रिफाइनरी में लगी आग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने एक्स के जरिए कहा था कि राजस्थान के बालोतरा जिले में रिफाइनरी में आग लगने की खबर बेहद चिंताजनक है. यह एक दीर्घकालिक एवं महत्वपूर्ण परियोजना है।
पीसी:राइजिंगकश्मीर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
