जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर स्टेट हाईवे को टोल फ्री किया जा सकता है. भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली ने आज विधानसभा में प्रदेश के टोल नाकों को बीमारी करार देते हुए इन्हें तत्काल बंद करने की मांग उठाई.
खबरों के मुताबिक, बीजेपी विधायक कोली ने विधानसभा में पर्ची के जरिए यह मांग उठाकर सीधे तौर पर पिछली अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. कोली ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से पूरे प्रदेश को टोल मुक्त करने का अनुरोध किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी वसुंधरा सरकार के समय राज्य के टोल खत्म किए गए थे. इसके बाद दोबारा कांग्रेस सरकार आई और टोल फिर से शुरू कर दिया।
खबरों के मुताबिक, बीजेपी विधायक कोली ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से वैर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान से इस टोल बीमारी को खत्म करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार पुरानी नीति अपनाए तो राज्य की जनता को महंगाई और यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है.
पीसी: पत्रिका, लाइवहिन्दुस्तान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
