युवाओं की मेहनत, समय और भविष्य से लगातार खिलवाड़ कर रही है भाजपा सरकार: जुलाई

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
युवाओं की मेहनत, समय और भविष्य से लगातार खिलवाड़ कर रही है भाजपा सरकार: जुलाई

जयपुर. NEET (UG) 2026 प्रवेश परीक्षा रद्द होने के बाद राज्य की भजनलाल सरकार एक बार फिर कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गई है. अब इसे लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

कांग्रेस नेता जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि नीट परीक्षा का रद्द होना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि पूरे प्रकरण में संगठित स्तर पर गंभीर धांधली हुई है. एनटीए द्वारा परीक्षा रद्द कर जांच सीबीआई को सौंपने से पता चलता है कि मामला कितना गहरा और व्यापक है, यह लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खुला धोखा है।

टीकाराम जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि बीजेपी शासन के 10 साल में 89 पेपर लीक हुए, ये पेपर लीक का कड़वा सच है. हर बार बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं और कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में भाजपा सरकार युवाओं की मेहनत, समय और भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है।

राजस्थान की भाजपा सरकार ने सच्चाई को उजागर करने की बजाय दबाने की कोशिश की।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने सच्चाई उजागर करने की बजाय उसे दबाने की कोशिश की और दो सप्ताह तक युवाओं के भविष्य को दांव पर लगाए रखा. यह न सिर्फ सरकार की प्रशासनिक विफलता, बल्कि व्यवस्थागत गैरजिम्मेदारी और असंवेदनशीलता का सबूत है। इससे पहले ओएमआर शीट में हेरफेर जैसे मामलों में भी सच्चाई को दबाने की कोशिश की गई थी, जिससे साफ है कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता और न्याय नहीं, बल्कि अपनी छवि बचाने का खेल है.

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version