जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब गहलोत सरकार में शुरू किए गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल शिक्षकों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के वंचित, अभावग्रस्त और पिछड़े सहित हर वर्ग के बच्चे को उच्च गुणवत्ता वाली अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिल सके, इसके लिए हमारी कांग्रेस सरकार के दौरान चरणबद्ध तरीके से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की स्थापना की गई थी.
कांग्रेस सरकार ने इन विद्यालयों में अंग्रेजी शिक्षकों का इन-कैडर बनाकर 10,000 शिक्षकों का नया कैडर बनाकर उन्हें संविदा पर नियुक्त किया तथा संभाग स्तर एवं निदेशालय स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए उपनिदेशक स्तर के अधिकारियों के पद स्वीकृत कर नियुक्ति की।
बिना किसी राजनीतिक दबाव के पूरे राजस्थान में अंग्रेजी शिक्षा को मजबूत करने के लिए 3737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए और विषय विशेषज्ञों को तैनात किया गया, ताकि जब अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती की जाए तो एक मजबूत और व्यवस्थित शैक्षिक ढांचा पहले से ही तैयार हो और शिक्षण प्रणाली प्रभावी ढंग से संचालित की जा सके। लेकिन यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार के दो साल बाद भी इन स्कूलों में अभी तक अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई है। 17 हजार से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं जो हिंदी माध्यम के हैं.
भाजपा सरकार क्षमता और आवश्यकता के अनुरूप शिक्षकों की नियुक्ति करने में पूरी तरह विफल रही।
डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम के स्कूलों में क्षमता और आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति करने में पूरी तरह विफल रही है. शिक्षा विभाग में डेढ़ लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. भाजपा सरकार प्रदेश के बच्चों का भविष्य सुधारने के बजाय अपनी मनमर्जी और जिद से इन स्कूलों को समीक्षा के जाल में फंसाकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
