युवाओं के साथ घोर अन्याय कर रही है भाजपा: डोटासरा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
युवाओं के साथ घोर अन्याय कर रही है भाजपा: डोटासरा

जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब बेरोजगारी भत्ते और पंचायत चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि 2 लाख बेरोजगार युवाओं को 7 महीने से भत्ता नहीं मिला. भाजपा सरकार सिर्फ फाइलें घुमा रही है। भाजपा के कार्यकाल के सवा दो वर्ष बीत गये, लेकिन बेरोजगार युवाओं की हालत नहीं बदली। न नौकरी मिल रही है, न भत्ता मिल रहा है, भविष्य अधर में नजर आ रहा है. कांग्रेस सरकार ने बेरोजगार युवाओं को सहारा देने के लिए योजना शुरू की थी, लेकिन भाजपा युवाओं के साथ घोर अन्याय कर रही है।

डोटासरा ने कहा कि जब 15 अप्रैल को पंचायत और निकाय चुनाव नहीं होने थे तो भाजपा सरकार ने तैयारी के नाम पर जनता के करोड़ों रुपए क्यों खर्च किए और जनता को गुमराह क्यों किया? यह खर्च फिर होगा, क्या यह जनता के पैसे की खुली लूट नहीं है? आखिर यह खेल किसके फायदे के लिए खेला गया? एक तरफ तो भाजपा सरकार बार-बार बहाने बनाकर पंचायत और निकाय चुनावों को टालकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है और दूसरी तरफ चुनावी तैयारियों के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को लूट रही है।

पीसी


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version