जयपुर. जोधपुर के पावटा अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 8 गर्भवती महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की खबर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उसी संबंध में उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी सरकार में राजस्थान की बीमार स्वास्थ्य सेवाएं आईसीयू में हैं.
कोटा में 5 और बीकानेर में 2 गर्भवती महिलाओं की जान जाने के बाद अब जोधपुर के पावटा अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 8 गर्भवती महिलाओं की तबीयत बिगड़ना और 2 की हालत गंभीर होना प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की भयावह सच्चाई को उजागर कर रहा है।
अस्पतालों में इलाज नहीं..लापरवाही, अव्यवस्था और गंदगी का संक्रमण फैल गया है. महिलाओं की जिंदगी दांव पर है, लेकिन भाजपा सरकार जवाबदेही से भाग रही है। आख़िर मातृत्व जैसी संवेदनशील सेवा में इतनी बड़ी लापरवाही का जवाब कौन देगा?
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. महिलाओं की जिंदगी से हो रहे इस खिलवाड़ पर सरकार की चुप्पी और असंवेदनशीलता अस्वीकार्य है।
पीसी: दहॉक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


