जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. डोटासरा ने आज सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में बड़ा बयान दिया है.
पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता की जेब पर मोदी सरकार ने एक और झटका दिया है. मध्य पूर्व में तनाव और अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देते हुए सरकार ने एलपीजी की कीमतें बढ़ा दी हैं.
राजस्थान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा होकर 916 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये बढ़कर 1911 रुपये हो गया। सवाल यह है कि जब सरकार खुद कहती है कि देश में आपूर्ति का कोई संकट नहीं है तो आम आदमी की रसोई पर यह बोझ क्यों? रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमत आज से लागू हो गई है।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
