जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस संबंध में सीएम भजनलाल ने ईसीएस के माध्यम से कहा कि यह गौरवशाली अवसर राष्ट्र सेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्पों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करने का प्रतीक है. 47 साल पहले शुरू हुई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, अनुशासन और संगठनात्मक निष्ठा ही है जिसने आज भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना दिया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया. भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
वहीं सीएम भजनलाल ने ‘सेवा ही संकल्प’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श वाक्य को आत्मसात करते हुए जयपुर में अपने निजी आवास (बालाजी टावर) पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया. यह ध्वज करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और अंत्योदय के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
सीएम भजनलाल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी बधाई
सीएम भजनलाल ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर सभी मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अंत्योदय के संकल्प, एकात्म मानववाद के दर्शन और राष्ट्र सेवा को अपना परम लक्ष्य मानकर निरंतर आगे बढ़ने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन ‘भारतीय जनता पार्टी’ के सभी कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। आइए, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के इस महान यज्ञ में अपनी ऊर्जा और समर्पण से ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करें।
पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
