AMN. बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज अभी भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने भारतीय बाजार में 1013 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज पर अब भी करोड़ों रुपये बरस रहे हैं। फिल्म में दर्शकों को रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन का शानदार अभिनय देखने को मिल रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2 ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के दौरान 43 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में भारतीय बाजार में 674.17 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की थी।
फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बाजार में 16वें दिन 21.55 करोड़ रुपये, 17वें दिन 25.65 करोड़ रुपये और 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह फिल्म ने 18 दिनों में भारतीय बाजार में 1013.77 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
