राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- जब अहंकार बन जाए नीति…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- जब अहंकार बन जाए नीति...

AMN. एलपीजी गैस संकट को लेकर अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. इस संबंध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी जी ने कहा था- एलपीजी गैस संकट को भी कोविड की तरह संभाल लेंगे और वास्तव में वैसा ही किया। बिल्कुल कोविड की तरह – जीरो नीति, बड़ी घोषणा और गरीबों पर बोझ।

प्रतिदिन 500-800 रुपये कमाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर हो गई है। रात में घर लौटने वाले मजदूर के पास चूल्हा जलाने तक के पैसे नहीं हैं. नतीजा- शहर छोड़ो, गांव की ओर भागो. कपड़ा मिलों और कारखानों की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले मजदूरों को आज तोड़ा जा रहा है। टेक्सटाइल सेक्टर पहले से ही आईसीयू में है. विनिर्माण ख़त्म हो रहा है और यह संकट कहां से आया? कूटनीतिक मेज पर हुई उस गलती के कारण जिसे सरकार आज तक स्वीकार नहीं करती.

राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि जब अहंकार नीति बन जाती है तो अर्थव्यवस्था ढह जाती है, मजदूरों का पलायन हो जाता है, उद्योग बर्बाद हो जाते हैं और देश दशकों पीछे धकेल दिया जाता है. सवाल एक ही है- हर संकट में गरीब सबसे पहले क्यों मरते हैं? चुप मत रहो. ये सिर्फ गरीबों का सवाल नहीं है, ये हम सबका सवाल है.

पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version