जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार शाम को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे जन आंदोलन में भाग लिया. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार से कहना चाहता हूं कि जनता के अधिकारों, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने वालों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। मैं जनहित के हर संघर्ष में हमेशा जनता के साथ खड़ा हूं और अन्याय के खिलाफ और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाता रहूंगा।
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले रविवार सुबह जहां सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया, वहीं शाम को उन्होंने लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में हिस्सा लिया और विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.
बेनीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि सर्वदलीय बैठक में मैंने कहा कि संसद का मानसून सत्र महज औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर और सार्थक चर्चा होनी चाहिए और विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए. बैठक में नीट पेपर लीक और सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली पर आम जनता की चिंताओं को उठाया गया।
लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर सदन में चर्चा की मांग की.
इसके अलावा एमएसपी पर खरीद के लिए गारंटी कानून बनाने, पीएम फसल बीमा योजना, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों पर भी सदन में चर्चा की मांग की गई. बैठक में मैंने यह भी कहा कि राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, संगठित अपराध और साइबर अपराध पर सदन में प्रभावी चर्चा होना जरूरी है और साथ ही राजस्थान की खराब स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की और केंद्र से हस्तक्षेप की मांग उठाई. कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में मैंने सत्र में लाए जाने वाले विधेयकों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
