बालोतरा में दर्दनाक हादसा, स्लज टैंक की सफाई करते वक्त जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
बालोतरा में दर्दनाक हादसा, स्लज टैंक की सफाई करते वक्त जहरीली गैस से तीन लोगों की मौत

जयपुर. राजस्थान के बालोतरा जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां औद्योगिक क्षेत्र में दोपहर को एक कपड़ा फैक्ट्री में स्लज टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

खबरों के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा आज दोपहर करीब 12:30 बजे बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ चरण में स्थित लालजी इंडस्ट्रीज नाम की कपड़ा फैक्ट्री में हुआ. यहां तीन मजदूर केमिकल स्लज टैंक की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान टैंक के अंदर अचानक जहरीली गैस बनने से तीनों मजदूर बेहोश हो गये और टैंक के अंदर ही गिर गये.

इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत तीनों को एंबुलेंस के जरिए बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में श्रवण (32) पुत्र मंचाराम सांसी निवासी बालोतरा, गुमनाराम (25) पुत्र रमेश सांसी निवासी बालोतरा और विशंभर तिवाड़ी (54) पुत्र चुदरी निवासी बालोतरा की परखच्चे उड़ गए।

पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)दुखद दुर्घटना(टी)बालोतरा(टी)कीचड़ टैंक की सफाई(टी)राजस्थान


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version