“लोकतंत्र की हत्या!” निकाय चुनावों में धांधली के आरोप पर उद्धव ठाकरे का तीखा हमला

By
PEEYUSH UPADHYAY
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव...
- Editor
2 Min Read
लोकतंत्र की हत्या

लोकतंत्र की हत्या: उद्धव ठाकरे का सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर शिवसेना (UBT) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चुनावी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कई जगहों से गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं; कहीं मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब हैं, तो कहीं इतिहास में पहली बार ऐसी स्याही देखने को मिल रही है जिसे आसानी से मिटाया जा सकता है।

व्यवस्था पर बरसते हुए ठाकरे ने पूछा कि आखिर चुनाव आयोग और कमिश्नर क्या कर रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में पुरानी EVM मशीनों का इस्तेमाल कर धांधली की जा रही है। उद्धव ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, “सत्ता की ऐसी हवस और इतनी ‘बेशर्म’ सरकार मैंने आज तक नहीं देखी। अब हम चुप नहीं बैठेंगे, जनता के साथ मिलकर इसका पुरजोर विरोध करेंगे।”

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के मुद्दे पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने आगाह किया कि यह पूरे देश में एक साथ धोखाधड़ी करने और सत्ता पर कब्जा करने की एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, वह असल में लोकतंत्र की सरेआम हत्या है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव पत्रकारिता में 7+ वर्षों का है और वे निष्पक्ष, भरोसेमंद और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कई पुरस्कार और मान्यता प्राप्त की है, जिनमें 2022 में “Best Investigative Journalist” और 2021 में “Top 10 Editors in Uttarakhand” शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version