जयपुर. कोटा के बोरखेड़ा थाना इलाके में स्थित चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की हत्या को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है.
बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. यह घटना सिर्फ एक संत की हत्या नहीं है, बल्कि राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था का खौफनाक चेहरा है. भाजपा सरकार के राज में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। हालात ये हो गए हैं कि अब साधु-संत भी सुरक्षित नहीं हैं.
प्रदेश में हत्या, लूट, महिलाओं पर अत्याचार और संगठित अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम नजर आ रही है. मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कहना चाहता हूं कि संतों के नाम पर वोट देकर सत्ता में आई आपकी भारतीय जनता पार्टी के राज में जब मठ-मंदिरों के महंत ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है, आपको इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए, डीजीपी को इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और महंत के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
