भाजपा की डबल इंजन सरकार में लोगों को एलपीजी गैस के लिए ‘डबल’ भुगतान करना होगा: डोटासरा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
भाजपा की डबल इंजन सरकार में लोगों को एलपीजी गैस के लिए 'डबल' भुगतान करना होगा: डोटासरा

जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोत्रारा ने एलपीजी गैस को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी और राजस्थान की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. डोटासरा ने आज इस संबंध में बड़ी बात कही है.

प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार में आम जनता को एलपीजी गैस के लिए ‘डबल’ कीमत चुकानी पड़ रही है. प्रदेश में गैस सिलेंडर की भारी कमी और कालाबाजारी की जो खबरें सामने आ रही हैं वह बेहद चिंताजनक हैं।

राजस्थान में आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में गैस जैसी बुनियादी सुविधाओं की कालाबाजारी बीजेपी सरकार की चरमराई व्यवस्था, कार्यशैली और नीतियों पर सवाल उठाती है.

डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि बीजेपी सरकार एलपीजी गैस के पर्याप्त स्टॉक और नियंत्रण का दावा कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बाजार में सिलेंडर तय कीमत से दोगुने-तीन गुना दाम पर बेचे जा रहे हैं. राज्य की जनता दोहरी मार झेलने को मजबूर है, हालात इतने खराब हैं कि लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, बार-बार शिकायत के बावजूद बाजार में सिलेंडरों की जमाखोरी हो रही है.

सरकार को संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।

डोटासरा ने कहा कि सरकार को तुरंत संज्ञान लेकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करना चाहिए और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जनता को राहत देनी चाहिए. अगर सरकार ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो भविष्य में यह स्थिति और भी भयावह हो सकती है.

पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version