इजरायली फाइटर जेट्स से बरसने लगे हजारों कागज, इस रहस्यमयी कदम ने पूरी दुनिया को किया दंग!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
इजरायल ने लड़ाकू विमान से क्यों गिराएं हजारों कागज? भारत भी रह गया हैरान!

ईरान और इजराइल के बीच सुलगती जंग के बीच लेबनान की सरजमीं से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। आप जानते ही हैं कि इजराइल ने ईरान के साथ-साथ अपने पड़ोसी देश लेबनान पर भी भीषण हमले शुरू कर दिए हैं, क्योंकि लेबनान में सक्रिय ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने इजराइल पर रॉकेट दागने की हिमाकत की थी। लेकिन इसके बाद इजराइल ने जो कदम उठाया, वह युद्ध को देखने का पूरा नजरिया ही बदल देगा। लेबनान से आई इन तस्वीरों ने भारत समेत पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

इजराइल ने पहले तो रॉकेट हमलों का जवाब मिसाइलों से दिया, लेकिन उसके बाद इजराइली लड़ाकू विमानों ने लेबनान की सीमा में घुसकर आसमान से हजारों पर्चियों की ‘बारिश’ कर दी। ये पर्चियां लेबनान के घरों, सड़कों और मोहल्लों में हर तरफ बिखर गईं, जिनमें वहां के आम नागरिकों के लिए सख्त नसीहत और चेतावनी छिपी थी।

### इसे भी पढ़ें: 12,000,000,000 डॉलर! Iran की तबाही में अमेरिका ने इतने पैसे फूंक दिए

लेबनान के लोगों को इन पर्चियों के जरिए आगाह किया गया है कि वे हिजबुल्ला के आतंकियों का साथ देने की गलती कतई न करें। इजराइल ने दो अलग-अलग तरह के संदेश भेजे हैं। पहली पर्ची में लोगों से हिजबुल्ला को खत्म करने के लिए इजराइल का साथ देने की अपील की गई है। इसमें कहा गया है कि यदि किसी के पास आतंकियों या उनकी लोकेशन की जानकारी है, तो वह तुरंत इजराइली खुफिया एजेंसी से संपर्क करे। इसके लिए पर्ची पर एक ‘क्यूआर कोड’ भी दिया गया है, जिसे स्कैन करते ही लोग सीधे इजराइली इंटेलिजेंस ऑफिसर से बात कर सकेंगे। इजराइल ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

### इसे भी पढ़ें: Michigan Synagogue Attack: हमलावर के भाई को इजरायल ने बताया हिजबुल्ला कमांडर, लेबनान एयरस्ट्राइक से जुड़ा कनेक्शन

वहीं, दूसरी पर्ची में बेहद सीधी और खौफनाक चेतावनी दी गई है। इजराइल ने लेबनान के नागरिकों को साफ कह दिया है कि अगर उन्होंने हिजबुल्ला का साथ दिया, तो उनका हश्र भी वही होगा जो गाजा में फिलिस्तीनियों का हुआ है—यानी ‘पूर्ण विनाश’। गौरतलब है कि इजराइल गाजा में भी हमास के खिलाफ इसी तरह की रणनीति अपना चुका है, जहां उसने प्यार और डर दोनों का इस्तेमाल किया था। नतीजा आज सबके सामने है—गाजा में तबाही के बीच आतंकियों का वजूद मिटता जा रहा है। आतंकियों को जड़ से मिटाने के लिए इजराइल के ये ‘क्रिएटिव’ और मनोवैज्ञानिक तरीके वाकई हैरान करने वाले हैं।

Israel sharing leaflets and advising all to leave Beirut,Lebanon . pic.twitter.com/pNh4EHFjBV

— DOA 🇬🇧🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧 (@nanakumi1976) March 13, 2026


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version