ईरान के साथ तनातनी के बीच अमेरिका को लगा बड़ा झटका: इराक में क्रैश हुआ रिफ्यूलिंग विमान
ईरान के साथ बढ़ते युद्ध के खतरों के बीच अमेरिकी सेना के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इराक के आसमान में अमेरिकी वायुसेना का एक ‘KC-135 रिफ्यूलिंग’ विमान अचानक हादसे का शिकार होकर क्रैश हो गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, विमान में पांच क्रू मेंबर सवार थे।
सैन्य अधिकारियों द्वारा जारी बयान के मुताबिक, उस समय कुल दो विमान मिशन पर थे। राहत की बात यह रही कि इनमें से एक विमान सुरक्षित लैंडिंग करने में सफल रहा, जबकि दूसरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


