जयपुर. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बाद अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो राजस्थान की राजधानी जयपुर आएंगे. मार्को रुबियो अपनी चार दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंच गए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्को रूबियो 25 मई को पिंक सिटी आएंगे। आमेर पैलेस में उनका स्वागत किया जाएगा। रुबियो इस दिन दोपहर 2 बजे जयपुर पहुंचेंगे. इसके बाद अगले दिन सुबह 6.30 बजे यहां से प्रस्थान करेंगे.
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक उनका विमान सोमवार दोपहर करीब दो बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा. यहां से वह दोपहर 3:00 बजे सीधे ऐतिहासिक आमेर पैलेस जाएंगे. उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी अमेरिकी विदेश मंत्री और उनके परिवार का आमेर महल के ऐतिहासिक ‘जलेब चौक’ पर स्वागत करेंगी।
आपको बता दें कि पिछले साल अप्रैल में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चों के साथ जयपुर आए थे. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के प्रस्तावित दौरे को लेकर जयपुर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


