मध्य पूर्व में मचे भीषण घमासान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक अचानक लिए गए फैसले ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। न्यू जर्सी में मेमोरियल डे वीकेंड मनाने की तैयारी कर रहे ट्रंप ने अपना दौरा रद्द कर दिया है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बेहद जरूरी फैसले की वजह से ट्रंप अपने बेटे डोनाल्ड जूनियर की शादी में भी शामिल नहीं हो पाएंगे। व्हाइट हाउस के अनुसार, ‘सरकारी और सुरक्षा मामलों’ और खासकर ईरान के साथ गहराते संकट को देखते हुए ट्रंप को गोल्फ क्लब का ट्रिप छोड़ तुरंत वाशिंगटन लौटना पड़ा है। वहां वे शीर्ष रणनीतिकारों के साथ हाई-लेवल बैठकों में जुटे हैं। ट्रंप का यह कदम साफ संकेत है कि अमेरिका इस वक्त ‘हाई अलर्ट’ पर है। सीबीएस और एक्जोस की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई गोपनीय बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सीआईए डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ और चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स समेत कई दिग्गज अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: US-Iran में पर्दे के पीछे बातचीत तेज, तेहरान के लिए निकले आसिम मुनीर
ईरान पर ‘निर्णायक’ प्रहार की तैयारी में ट्रंप प्रशासन
सीबीएस और एक्सियोस की ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ एक बड़े सैन्य अभियान का खाका तैयार कर रहा है। इसी के चलते अमेरिकी सैन्य और खुफिया अधिकारियों की छुट्टियां तक रद्द कर दी गई हैं। ट्रंप वार्ता की कछुआ चाल से बेहद निराश हैं और अब वे किसी ‘निर्णायक’ अंजाम पर विचार कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान की परमाणु क्षमताओं को लेकर उसकी ‘लक्ष्मण रेखा’ अडिग है और सैन्य कार्रवाई समेत तमाम विकल्प खुले रखे गए हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत ने चुपचाप तोड़ा चीनी मिसाइल, अंदर जो मिला, उसने हिलाई दुनिया!
वार्ता की मेज पर सन्नाटा, बढ़ रहा है खतरा
अप्रैल की शुरुआत से लागू युद्धविराम अब नाकाम होता दिख रहा है। अमेरिका-ईरान-इजराइल के बीच छह सप्ताह के संघर्ष के बाद पाकिस्तान के माध्यम से शुरू हुई अप्रत्यक्ष वार्ता से कोई सफलता नहीं मिली है। ईरान जहां ‘बैकडोर’ डिप्लोमेसी पर जोर दे रहा है, वहीं अमेरिका सीधी बातचीत के लिए दबाव बना रहा है। इस तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर सबकी नजरें हैं, क्योंकि दुनिया के 20% समुद्री तेल व्यापार का रास्ता यहीं से गुजरता है। यहां कोई भी व्यवधान वैश्विक बाजारों में हाहाकार मचा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Trump की बेटी को जान से मारने की कोशिश, IRGC से जुड़ा कनेक्शन
ईरान का शांति प्रस्ताव और अमेरिका की ‘तलवार’
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए एक व्यापक शांति योजना पेश की है, जिसमें प्रतिबंधों को हटाने और अमेरिकी सेना की वापसी की मांग शामिल है। अमेरिकी अधिकारी अब तेहरान की औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कूटनीति के साथ-साथ सैन्य तत्परता का भी कड़ा संदेश दिया है। उधर, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने खुली चेतावनी दी है कि अमेरिका या इजराइल का कोई भी नया कदम इस आग को और भड़का सकता है।
इसे भी पढ़ें: Pakistan की तो कोई सुन ही नहीं रहा…अब होर्मुज खुलवाने के लिए कतर ने संभाला मोर्चा, तेहरान भेजा अपना डेलीगेशन
ईरान ने बंद किया अपना आसमान, अगले 24 घंटे भारी!
अमेरिका के संभावित हमलों के खौफ के बीच ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद कर दिया है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अगले 24 घंटों में कोई नाटकीय राजनयिक सफलता नहीं मिली, तो राष्ट्रपति ट्रंप बड़े सैन्य अभियानों को मंजूरी देने के लिए तैयार दिख रहे हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि अंतिम फैसला होना अभी बाकी है। मेमोरियल डे सप्ताहांत पर अमेरिकी रक्षा तंत्र का अपनी छुट्टियां कुर्बान करना और ट्रंप का अचानक वाशिंगटन लौटना इस बात की गवाही दे रहा है कि तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


