देहरादून: पुलिसकर्मियों पर कार चालक की पिटाई का आरोप, FIR दर्ज
देहरादून: मसूरी डायवर्जन के पास एक कार चालक को कथित तौर पर पीटने के आरोप में दो उपनिरीक्षकों सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना इसी साल अगस्त में हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि देहरादून की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (तृतीय) साहिस्ता बानो ने पीड़ित कुनाल चौधरी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को जांच के आदेश दिए थे।
शिकायत के अनुसार, छह अगस्त को मसूरी डायवर्जन से गुजरते समय चार पुलिसकर्मियों ने शराब की जांच के बहाने कार चालक कुनाल चौधरी को रोका। पीड़ित का आरोप है कि वह नशे में नहीं था, फिर भी पुलिसकर्मियों ने उसका शराब पीकर गाड़ी चलाने का चालान काट दिया। जब चौधरी ने इसका विरोध किया, तो चारों पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
देहरादून के नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया, “हमने राजपुर पुलिस थाने में तैनात चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


