महिला आरक्षण: राहुल गांधी की हुंकार, कहा- ‘आज ही लागू करें, विपक्ष देगा पूरा साथ’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस विधेयक के अब तक लागू न होने को ‘संविधान पर सीधा आक्रमण’ करार देते हुए कहा कि विपक्ष ने इस साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया। राहुल गांधी के अनुसार, यह केवल एक विधेयक नहीं था, बल्कि देश के राजनीतिक और चुनावी ढांचे को बदलने की एक बड़ी कोशिश थी, जिसे उन्होंने डटकर रोका।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीधी चुनौती देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “अगर आप वाकई महिलाओं को आरक्षण देना चाहते हैं, तो 2023 में पारित कानून को आज से ही प्रभावी करें। पूरा विपक्ष आपको 100 प्रतिशत समर्थन देने के लिए तैयार है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार की नीयत साफ है, तो वे महिला आरक्षण को तुरंत लागू करवाने में हर संभव सहयोग करेंगे।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
