पटना डबल मर्डर: महाकाल गैंग की साजिश का पर्दाफाश, सुपारी लेकर मारी थी दोनों की हत्या!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
पटना डबल मर्डर: महाकाल गैंग की साजिश का पर्दाफाश, सुपारी लेकर मारी थी दोनों की हत्या!
पटना पुलिस ने डबल मर्डर का किया खुलासा (Patna News)

पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के शव, पुलिस ने खोली साजिश की पोल

पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र में हाल ही में एक युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुए थे। शुरुआत में यह मामला ट्रेन दुर्घटना का लगा, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

हत्या को दुर्घटना दिखाने की थी साजिश

पटना पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने खुलासा किया कि दोनों की हत्या कर शवों को जानबूझकर रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था, ताकि इसे आत्महत्या या दुर्घटना का रूप दिया जा सके। 11 सितंबर की शाम रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में महाकाल गैंग के शूटरों ने सुपारी लेकर इस हत्या को अंजाम दिया था।

किराए के मकान से मिले खून के धब्बे

जांच के दौरान पुलिस और फोरेंसिक टीम ने उस मकान की छानबीन की, जहां मृतका और उसका प्रेमी किराए पर रह रहे थे। वहां कमरे से लेकर सीढ़ियों तक खून के निशान मिले। मकान मालिक पर भी सबूत मिटाने और पुलिस को सूचना न देने का आरोप लगा, जिस वजह से उसकी गिरफ्तारी हुई।

अवेयर मीडिया नेटवर्क

चाचा ने रची थी हत्या की साजिश

जांच में सामने आया कि नाबालिग मृतका के चाचा सुनील कुमार ने इस वारदात की साजिश रची थी। उसने परिवार के कई सदस्यों के साथ मिलकर महाकाल गैंग की मदद ली। आरोप है कि करीब 16 लोगों ने मिलकर प्रेमी जोड़े की मारपीट कर गला दबाकर हत्या की और बाद में शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए।

गिरफ्तारियां और आगे की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने राहुल कुमार और दीनबंधु कुमार समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाकी नामजद अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी चल रही है। प्रेम संबंधों के कारण हुई इस निर्मम हत्या ने पूरे पटना को हिलाकर रख दिया है। वारदात के बाद ग्रामीणों और शहरवासियों के बीच दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले में शामिल सभी अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *