AI की दुनिया में नया तहलका: क्या आपकी तस्वीरें सुरक्षित हैं?
आजकल सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी तस्वीरों को नए-नए AI ट्रेंड्स के जरिए बदलने में लगा है। कोई अपनी फोटो को साड़ी में देखना चाहता है, तो कोई खुद को घिबली-स्टाइल आर्ट में ढलते हुए। ये ट्रेंड्स देखने में जितने दिलचस्प और आकर्षक लग रहे हैं, इनके पीछे उतने ही छिपे हैं खतरे, जिनके बारे में हममें से ज्यादातर लोग अनजान हैं।
AI की बढ़ती ताकत क्रिएटिविटी के नए रास्ते खोल रही है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल डीपफेक, प्राइवेसी लीक और साइबर हैरेसमेंट जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे रहा है। स्टेबल डिफ्यूजन, मिडजर्नी और DALL-E जैसे नए AI इमेज जेनरेटर इतने एडवांस्ड हो गए हैं कि वे बिल्कुल असली जैसी तस्वीरें बना सकते हैं।
अगर कोई गलत या अश्लील प्रॉम्प्ट दर्ज करता है, तो AI उसके अनुसार तस्वीर तैयार कर सकता है। यही कारण है कि नकली और अश्लील इमेज बनाने का ट्रेंड भी तेजी से फैल रहा है। सोशल मीडिया पर जैमिनी की साड़ी वाली ट्रेंड के वायरल होने के बाद, “जो (जैमिनी) साड़ी पहना सकता है, वो हटा भी सकता है” जैसे कोट्स और मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं।
कानून और सख्त नियम: एक गंभीर चेतावनी
ज्यादातर ऑफिशियल AI टूल्स ऐसे कंटेंट को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी गलत लोग इनका इस्तेमाल कर ही लेते हैं। किसी की नकली अश्लील तस्वीर बनाना रीवेंज पोर्न, हैरेसमेंट या चाइल्ड एब्यूज की श्रेणी में आता है और इसके लिए सख्त सजा हो सकती है। अगर कोई आपकी असली फोटो में गलत बदलाव करता है, तो यह डीपफेक हैरेसमेंट कहलाता है। इससे व्यक्ति की छवि और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर गहरा असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: क्या आप भी Gemini से धड़ाधड़ फोटो बना रहे हैं? तो हो जाइए अलर्ट, इस लड़की के साथ जो हुआ उसने इंटरनेट को चौंकाया
गूगल जेमिनी ट्रेंड: भारत में छाया नया क्रेज
भारत में इन दिनों गूगल जेमिनी का नैनो बनाना AI टूल काफी वायरल है। लोग अपनी तस्वीरों को साड़ी, रेट्रो या चनिया-चोली लुक में एडिट करवा रहे हैं। लेकिन इसके साथ भी प्राइवेसी और सिक्योरिटी का रिस्क जुड़ा है।
- सुरक्षित: अगर आप ऑफिशियल जेमिनी ऐप/वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं और प्राइवेसी सेटिंग्स को सही से एडजस्ट करते हैं।
- खतरा: अगर आप नकली वेबसाइट्स पर फोटो अपलोड करते हैं या गलत प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।
कई बार फेक वेबसाइट्स जेमिनी के नाम पर लोगों से डेटा चुराने की कोशिश भी कर रही हैं।
घिबली-स्टाइल इमेज ट्रेंड: कला का मोहक जाल
स्टूडियो घिबली आर्ट स्टाइल में फोटो बदलना भी लोगों को खूब भा रहा है। लेकिन इसमें भी खतरे छिपे हैं:
- डेटा सिक्योरिटी: आपकी फोटो कंपनी के सर्वर पर सेव हो सकती है।
- डीपफेक का डर: बिना अनुमति आपके चेहरे का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
- कॉपीराइट इश्यू: घिबली का आर्ट स्टाइल कॉपीराइट से सुरक्षित है, और उसका गलत उपयोग विवाद खड़ा कर सकता है।
इन खतरों से कैसे बचें?
- हमेशा ऑफिशियल और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पर ही फोटो अपलोड करें।
- अपनी संवेदनशील जानकारी किसी भी प्रॉम्प्ट में न डालें।
- AI से बनी तस्वीरें शेयर करने से पहले सोचें कि उनका गलत इस्तेमाल तो नहीं हो सकता।
ये भी पढ़ें: Gemini Chhath Puja Prompt: इन 5 आसान प्रॉम्प्ट से बनाइए छठ पूजा की शानदार तस्वीरें, दिखेगा एकदम रियल
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


