
धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। ऊपर बाजार स्थित उनके आवास में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सगी बहनें थीं पत्नियां, परिजनों ने लगाया हत्या का संगीन आरोप
अमृत दास की मौत के बाद उनके परिजनों ने जो खुलासे किए हैं, उन्होंने मामले को और भी पेचीदा बना दिया है। मृतक की मां और बहन ने सीधे तौर पर उनकी दोनों पत्नियों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि अमृत की शादी दो सगी बहनों से हुई थी और घर में अक्सर तनाव का माहौल रहता था। परिजनों का दावा है कि दोनों पत्नियों ने साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम दिया है। परिवार ने अब प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है।
शॉपिंग से शुरू हुआ विवाद और फिर खौफनाक अंत
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस दुखद घटना की पटकथा एक दिन पहले ही लिखी जाने लगी थी। बताया जा रहा है कि अमृत दास अपनी दूसरी पत्नी को शॉपिंग कराने ले गए थे, जिससे घर में कलह बढ़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि अगले ही दिन उनकी मौत की खबर सामने आई। इस रहस्यमयी मौत ने स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है और पूरे गोविंदपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पुलिस की तफ्तीश तेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजरें
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू से तफ्तीश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि सच सामने आ सके।
यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद
यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!
The post धनबाद: दो बीवियों के बीच शॉपिंग को लेकर हुआ विवाद, अगले दिन भाजपा नेता की मिली लाश appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
