
IPL 2026 Final, GT vs RCB: खिताबी जंग के लिए मैदान तैयार! बेंगलुरु ने जीता टॉस, अहमदाबाद में रनों की होगी बारिश?
GT vs RCB: आईपीएल 2026 का महाकुंभ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी भिड़ंत हो रही है. अहमदाबाद के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस ऐतिहासिक फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है. ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगना चाहेगी. खास बात यह है कि आज दोनों ही टीमें अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरी हैं.
फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार.
इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और साई किशोर.
🚨 Toss Update from the FINAL 🚨@RCBTweets have won the toss & will bowl first against @gujarat_titans in Ahmedabad.
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/kgrF0LJ0gQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
अहमदाबाद पहुंचे युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी
फाइनल मैच की चमक बढ़ाने के लिए राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी भी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. वैभव के लिए यह सीजन किसी सपने से कम नहीं रहा है, जहां उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 700 से ज्यादा रन कूट डाले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से रिकॉर्ड 72 छक्के निकले, जो उनकी आक्रामक शैली की गवाही देते हैं.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | Rajasthan Royals Star batsman Vaibhav Sooryavanshi arrives at Sardar Vallabhbhai Patel International Airport (SVPIA) in Ahmedabad.
The Final of the Indian Premier League will be played today between the Royal Challengers Bengaluru and. Gujarat… pic.twitter.com/ObeKOHetin
— ANI (@ANI) May 31, 2026
स्टेडियम में उमड़ेगा 1 लाख दर्शकों का सैलाब
आईपीएल 2026 के इस महामुकाबले को लेकर अहमदाबाद में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं. जोन-2 के डीसीपी भरत राठौड़ के अनुसार, फाइनल के रोमांच का गवाह बनने के लिए स्टेडियम में 1 लाख से अधिक दर्शकों के जुटने की उम्मीद है. सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं. मैच के आकर्षण को बढ़ाने के लिए एक शानदार ड्रोन शो भी होगा, जिसकी सुरक्षा के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम, SDRF और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीमें भी मुस्तैद की गई हैं.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | On IPL final at Narendra Modi Stadium in Motera today, Zone 2 DCP Bharat Rathod says, “Over 1 lakh people are expected to be here at the match. We have deployed over 3000 police personnel. Since a drone show will take place, an anti-drone system,… pic.twitter.com/Y6m2HLivJG
— ANI (@ANI) May 31, 2026
पिच का मिजाज: हाई-स्कोरिंग मैच की पक्की उम्मीद
आरसीबी और गुजरात के बीच यह खिताबी टक्कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर होने जा रही है. आंकड़े बताते हैं कि 2025 से अब तक इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 203 रन रहा है (16 मैचों में). दिलचस्प बात यह है कि इन 16 मुकाबलों में से 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है. यहां जीत दर्ज करने वाली टीम का पहली पारी का औसत स्कोर 213 तक पहुंच जाता है, जो एक बड़े स्कोर की ओर इशारा कर रहा है.
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस का मजबूत किला
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम गुजरात टाइटंस के लिए किसी अभेद्य किले जैसा रहा है. टीम ने यहाँ अब तक खेले गए 22 मैचों में से 15 में जीत दर्ज की है. मौजूदा सीजन की बात करें तो गुजरात ने इस मैदान पर खेले 7 मैचों में से 5 में शानदार जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ 2 में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी है.
यह भी पढ़ें: RCB के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं शुभमन गिल, फाइनल से पहले आंकड़े दे रहे गवाही
The post GT vs RCB Live: फाइनल में बेंगलुरु ने जीता टॉस, गुजरात पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11 appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
