
जंग के मैदान के बीच नेतन्याहू की कैंसर से गुप्त जंग: इजरायली पीएम ने पहली बार दुनिया के सामने रखा सच
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक ऐसी खबर से दुनिया को चौंका दिया है, जिसे उन्होंने अब तक राज रखा था। शुक्रवार (24 अप्रैल) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वह ‘प्रोस्टेट कैंसर’ जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 76 साल के नेतन्याहू ने बताया कि उनका इलाज पूरी तरह सफल रहा है और वह अब फिट हैं, लेकिन युद्ध के हालातों को देखते हुए उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट को दो महीने तक दबाए रखा था ताकि दुश्मन देश इसका फायदा न उठा सकें।
डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था स्वास्थ्य का संघर्ष
नेतन्याहू के अनुसार, उनकी सेहत की यह कहानी करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुई थी, जब प्रोस्टेट बढ़ने की वजह से उनकी एक सर्जरी हुई थी। इसके बाद वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थे। लगभग ढाई महीने पहले यरुशलम के हदासा अस्पताल में एक रूटीन चेकअप के दौरान डॉक्टरों को उनके प्रोस्टेट में एक सेंटीमीटर से भी छोटा ट्यूमर दिखाई दिया। जांच में पुष्टि हुई कि यह कैंसर की शुरुआती स्टेज थी, जो सौभाग्य से शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैली थी।
היום התפרסם הדו״ח הרפואי השנתי שלי.
ביקשתי לעכב את פרסומו בחודשיים כדי שהוא לא יפורסם בשיא המלחמה על מנת שלא לאפשר למשטר הטרור באיראן להפיץ עוד תעמולת כזב נגד ישראל.
אני מבקש לשתף אתכם בשלושה דברים:
1 – ברוך השם, אני בריא.
2 – אני בכושר גופני מצויין.
3 – הייתה לי בעיה…
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) April 24, 2026
बीमारी को गुप्त रखने के पीछे की सोची-समझी रणनीति
प्रधानमंत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने जानबूझकर अपनी बीमारी की खबर को दो महीने तक सार्वजनिक नहीं होने दिया। नेतन्याहू के मुताबिक, उस वक्त ईरान के साथ युद्ध अपने चरम पर था और वह नहीं चाहते थे कि उनकी सेहत को लेकर इजरायल के खिलाफ कोई गलत प्रोपेगेंडा या झूठी खबरें फैलाई जाएं। दरअसल, युद्ध की शुरुआत में ही ईरान के सरकारी मीडिया और सोशल मीडिया पर एआई (AI) से बनी फर्जी तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें नेतन्याहू की मौत के झूठे दावे किए गए थे।
इलाज के दौरान भी जारी रहा सरकारी कामकाज
डॉक्टरों ने नेतन्याहू के सामने दो विकल्प रखे थे: या तो इसे सिर्फ मॉनिटर किया जाए या फिर इसे जड़ से खत्म करने के लिए इलाज शुरू हो। उन्होंने दूसरा रास्ता चुना। नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने विकिरण चिकित्सा (Radiation Therapy) के कुछ छोटे सेशन लिए। इस दौरान की अपनी दिनचर्या साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि इलाज के वक्त भी वह अपनी पसंद की किताबें पढ़ते थे और साथ-साथ देश का काम भी निपटाते रहे। अब वह ट्यूमर पूरी तरह खत्म हो चुका है।
ये भी पढ़ें: मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन
मेडिकल रिपोर्ट में खुद को बताया ‘सुपर फिट’
अपनी पोस्ट में नेतन्याहू ने हदासा अस्पताल की मेडिकल टीम का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति को ‘बेहतरीन’ बताया और स्पष्ट किया कि यह एक मामूली मेडिकल समस्या थी, जिसे समय रहते ठीक कर लिया गया। अपने संदेश के अंत में उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि ईरान के साथ यह संघर्ष अब अपने आठवें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है।
ये भी पढ़ें: 2 महीने में तेल के लिए मांगोगे भीख, पुतिन के दूत ने यूरोप के इस देश के पीएम को दिया करारा जवाब
The post इजरायली पीएम नेतन्याहू को था कैंसर, 2 महीने तक छिपाई बात; अब खुद किया खुलासा appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
