
अमिताभ कुमार अवेयर मीडिया न्यूज़ डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में एक सशक्त पहचान हैं। डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से सक्रिय अमिताभ अपनी सटीकता, गति और विश्वसनीय खबरों के लिए पहचाने जाते हैं। वर्तमान में वह नेशनल और वर्ल्ड न्यूज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जहाँ तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है।
1 अप्रैल 2011 से अवेयर मीडिया न्यूज़ परिवार का अहम हिस्सा रहे अमिताभ की सबसे बड़ी खासियत जटिल खबरों को भी बेहद सरल और रोचक बनाकर आम लोगों की भाषा में पेश करना है। डिजिटल के साथ-साथ उन्होंने प्रिंट माध्यम में भी कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स दी हैं। विशेष रूप से ‘पंचायतनामा’ के लिए ग्रामीण अंचलों में की गई उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग उनके करियर का एक यादगार अध्याय है।
राजनीतिक गलियारों की गहरी समझ रखने वाले अमिताभ ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों को भी जमीनी स्तर पर कवर किया है। चुनावी माहौल, जनता के असली सरोकार और राजनीतिक हलचल का सटीक विश्लेषण ही उनकी रिपोर्टिंग की असली पहचान है।
📩 संपर्क : [email protected]
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
