AMN. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ कारोबार करने को लेकर एक और देश को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कनाडा के बाद अब ब्रिटेन को बड़ी चेतावनी दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ब्रिटेन के लिए चीन के साथ व्यापार करना बेहद खतरनाक होगा. डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात को लेकर दिया है. कीर स्टार्मर दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री मेलानिया के प्रीमियर के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यह बयान दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अच्छा, ऐसा करना उनके (ब्रिटेन) के लिए बहुत खतरनाक है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा है कि कनाडा के लिए चीन के साथ व्यापार करना और भी खतरनाक है, क्योंकि कनाडा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, वे बहुत खराब प्रदर्शन कर रहे हैं.
चीन और ब्रिटेन के बीच इन मुद्दों पर चर्चा हुई
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी ब्रिटिश प्रधान मंत्री कीर स्टार्मर की चीन यात्रा के दौरान आई, जो 2018 के बाद किसी ब्रिटिश पीएम की चीन की पहली यात्रा है। ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा पर चर्चा के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ तीन घंटे की बैठक की। इस बैठक में चीन और ब्रिटेन दीर्घकालिक स्थायी रणनीतिक साझेदारी बनाने पर सहमत हुए।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


