AMN. पड़ोसी देश चीन से एक बड़ी खबर आई है. खबर है कि शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में जोरदार विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में कम से कम 90 लोगों के मारे जाने की खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विस्फोट शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में हुआ।
यह क्षेत्र राजधानी बीजिंग से लगभग 520 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इस हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था. कुछ देर बाद कोयला खदान में जोरदार विस्फोट हुआ. विस्फोट के वक्त खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे.
इनमें से 90 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं. इससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. खदान में राहत और बचाव कार्य जारी है. यह पिछले दशक में चीन की सबसे बड़ी कोयला खदान दुर्घटना मानी जा रही है.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
