डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा- तुरंत हटाएं सभी बारूदी सुरंगें नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा- तुरंत हटाएं सभी बारूदी सुरंगें नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

AMN. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग अब तेज होती जा रही है. दोनों तरफ से हमले तेज हो गए हैं. अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी नौसेना पर हमला किया है.

इस हमले में माइन बिछा रही 10 से ज्यादा नावें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं. इस बात की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने ईरान को कड़ी चेतावनी भी दी है. अब उन्होंने कहा कि सभी खदानों को तुरंत हटाया जाए नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरानी जहाजों और पनडुब्बियों के विनाश का सबूत देते हुए एक वीडियो भी जारी किया है।

दूसरी ओर, ईरान ने होर्मुज़ में लगभग 6000 खदानें बिछाने का भी दावा किया है, जिसमें सेंसर-सक्रिय उन्नत खदानें भी शामिल हैं। अब एक ईरानी कमांडर ने धमकी जारी की है. उन्होंने कहा कि दुश्मन के जहाजों को गुजरने नहीं दिया जाएगा. इसके चलते जलमार्ग बंद हो गया है. इस कारण वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने से ऊर्जा संकट गहरा गया है.

ईरान ने एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

ईरान ने इजराइल पर हमले का एक वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो में एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं और धमाके हुए. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ड्रोन हमले में तेल अवीव के दक्षिण में हाइला में स्थित उपग्रह संचार और खुफिया केंद्र को पूरी तरह से नष्ट करने का दावा किया गया है।

पीसी:आईजी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version