AMN. होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. इसे लेकर दोनों देशों के बीच अभी तक कोई स्थायी समझौता नहीं हुआ है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अब ईरान से चर्चा कर रही अपनी टीम से बातचीत बंद करने को कहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने यह फैसला तब तक लिया है जब तक तेहरान किसी डील के लिए तैयार नहीं हो जाता। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच अब तक सकारात्मक बातचीत हुई है, लेकिन ट्रंप ने आगे की बातचीत शुरू करने से पहले इंतजार करने का फैसला किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा बयान देते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का हिस्सा बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर नक्शा पोस्ट किया था. ट्रंप के पोस्ट के बाद ईरान के उप विदेश मंत्री काजम गरीबाबादी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का हिस्सा कहना महज एक गलतफहमी है.
जब तक अमेरिका अपना वादा पूरा नहीं करेगा, ईरान होर्मुज़ को दोबारा नहीं खोलेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से ट्रुथ सोशल पर एक ग्राफिक पोस्ट किया गया है, जिस पर ‘न्यू अमेरिकन टेरिटरी’ लिखा हुआ है. इस मानचित्र में होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास के समुद्री क्षेत्र को दिखाया गया है। इसमें ईरान, ओमान और यूएई के हिस्से भी नजर आ रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि होर्मुज में अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी अब भी पूरी तरह से जारी है. होर्मुज खुला है और वहां यातायात जारी है. वहीं, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने कहा कि जब तक अमेरिका अपना वादा पूरा नहीं करता, ईरान होर्मुज को फिर से नहीं खोलेगा।
PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
