जयपुर. जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध होगी. सीएम भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर इस बात का ऐलान किया है. मंगलवार को पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थी किसानों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2027 तक राज्य के किसानों को दिन में कृषि कार्य के लिए बिजली उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है.
वर्तमान में 26 जिलों के 3 लाख 34 हजार से अधिक किसानों को खेती के लिए दिन में बिजली मिल रही है और जल्द ही राज्य के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करायी जायेगी. ट्रांसमिशन सिस्टम को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 400, 220 और 132 केवी के 61 ग्रिड सब-स्टेशन और 33 केवी के 498 सब-स्टेशन स्थापित किए हैं। वहीं, 12 हजार 400 मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करने की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है. किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दी गई है। किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी दी गई है। साथ ही, राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा रहा है।
2 हजार 300 से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किये गये हैं
सीएम ने कहा कि पीएम-कुसुम योजना के घटक-ए और सी के तहत अब तक राज्य में 5 हजार मेगावाट से अधिक क्षमता के 2 हजार 300 से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं. वहीं, फीडर स्तर पर स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों की क्षमता के आधार पर राजस्थान देश में पहले स्थान पर है।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
