डोनाल्ड ट्रंप ने अब दी ये धमकी, कहा- ईरान के पास युद्ध खत्म करने का वक्त नहीं…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
डोनाल्ड ट्रंप ने अब दी ये धमकी, कहा- ईरान के पास युद्ध खत्म करने का वक्त नहीं...

AMN. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. ट्रंप का अब कहना है कि युद्ध समाप्त करने के लिए युद्धविराम पर सहमत होने के लिए ईरान के पास केवल तीन दिन हैं, अन्यथा उसकी तेल पाइपलाइन फट जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में ईरान को ये चेतावनी दी है. अब उन्होंने कहा कि अगर ईरान तेल निर्यात नहीं कर पाया तो पाइपलाइन में दबाव बढ़ जाएगा. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि जहाजों या भंडारण टैंकों तक तेल भेजने का रास्ता बंद है और नाकाबंदी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तेल का प्रवाह अचानक रोकना पड़ता है तो पाइपलाइन के अंदर दबाव बन जाता है और तकनीकी और प्राकृतिक कारणों से यह फट सकती है. उधर, ईरान का भी समझौते को लेकर सख्त रुख है। ईरान ने घोषणा की है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं करेगा. अब ये तो वक्त ही बताएगा कि ईरान कब युद्धविराम पर राजी होता है.

पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version