डोनाल्ड ट्रंप ने अब अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर ये बड़ा दावा किया है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
डोनाल्ड ट्रंप ने अब अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर ये बड़ा दावा किया है.

AMN. अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है. उन्होंने अब दावा किया है कि यह समझौता जल्द ही होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच संभावित समझौते की कई शर्तों का खुलासा किया और दावा किया कि दोनों पक्ष स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, परमाणु कार्यक्रम और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर समझौते के करीब पहुंच गए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि ईरान को यह स्वीकार करना होगा कि वह कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत पूरी तरह से खोल दिया जाएगा और इससे गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल नहीं लगाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज में बिछाई गई सभी समुद्री खदानें हटा दी जाएंगी. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका, ईरान और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के समन्वय से ईरान के समृद्ध यूरेनियम भंडार को बाहर निकाला जाएगा और नष्ट कर दिया जाएगा। उधर, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि परमाणु मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हो रही है. आपको बता दें कि दुनिया के देश भी अमेरिका-ईरान विवाद खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं. इस विवाद के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

पीसी:रॉयटर्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version