अमेरिका और ईरान के बीच गहराते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध की मुनादी कर दी है। सोशल मीडिया पर अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में ट्रंप ने ईरान को ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ तत्काल खोलने की अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने दो-टूक कहा है कि अगर ईरान ने यह रास्ता बहाल नहीं किया, तो उसे भीषण सैन्य तबाही का सामना करना पड़ेगा। राष्ट्रपति ने समझौते के लिए दी गई 48 घंटे की समयसीमा खत्म होने से पहले ही ईरान पर दबाव को चरम पर पहुंचा दिया है।
तबाही का खाका: पावर प्लांट और पुल होंगे निशाना
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर ईरान के बुनियादी ढांचे को नेस्तनाबूद करने की धमकी दी है। उन्होंने ऐलान किया कि मंगलवार का दिन ईरान के लिए ‘पावर प्लांट डे’ और ‘ब्रिज डे’ बनकर आएगा। इसका स्पष्ट अर्थ है कि अमेरिकी सेना ईरान के बिजली संयंत्रों और महत्वपूर्ण पुलों को निशाना बनाने के लिए तैयार है। ट्रंप ने आगाह किया कि यदि उनकी शर्तों को नजरअंदाज किया गया, तो ईरान पर ऐसा प्रहार होगा जैसा दुनिया के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया।
इसे भी पढ़ें: Islamabad Talks पर Iran की सफाई, कहा- अमेरिकी मीडिया फैला रहा है झूठ
अल्टीमेटम और युद्ध के मुहाने पर खड़ा क्षेत्र
यह कोई पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह की आक्रामक ललकार दी हो; इससे पहले 21 मार्च को भी उन्होंने ईरान के सबसे बड़े बिजली संयंत्र को राख करने की बात कही थी। शनिवार को उन्होंने फिर याद दिलाया कि ‘वक्त तेजी से निकला जा रहा है’। ट्रंप के इस कड़े रुख से संकेत मिल रहे हैं कि यदि निर्धारित समयसीमा के भीतर कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान छेड़ सकता है, जिससे पूरे क्षेत्र में महायुद्ध का खतरा मंडराने लगा है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
