ईरानी मीडिया की सुलगती खबरों के बीच, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने एक सनसनीखेज दावा किया है। उनका कहना है कि एक अमेरिकी फाइटर पायलट को बचाने निकला रेस्क्यू मिशन भारी तबाही के साथ खत्म हुआ। इस खूनी सैन्य टकराव में कम से कम पांच लोगों की जान जाने और एक अमेरिकी ट्रांसपोर्ट विमान समेत कई ‘उड़ने वाली मशीनों’ के मलबे में तब्दील होने की रिपोर्ट है।
ईरानी सशस्त्र बलों के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता की मानें तो, इस्फ़हान के दक्षिण में आसमान बारूद से भर गया, जहां एक C-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया। इतना ही नहीं, ईरानी सेना ने एक इजरायली ड्रोन को भी मार गिराने का दम भरा है। सेना की सेंट्रल कमान ने हुंकार भरते हुए कहा कि दुश्मन के घुसपैठ करने वाले विमान अब भी जल रहे हैं और अमेरिका का यह बचाव अभियान पूरी तरह ‘नाकाम’ रहा है।
IRGC PR: A U.S. enemy #aircraft searching for the downed fighter pilot was destroyed in southern Isfahan. Further details to follow.#Iran #IRGC #BreakingNews #Pilot #War pic.twitter.com/UeJWSDPbJo
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 5, 2026
इसे भी पढ़ें: Bahrain Oil Refinery पर अटैक, Bapco ने Iran को ठहराया जिम्मेदार
ट्रम्प का पलटवार: ऑपरेशन को बताया ‘ऐतिहासिक’ और ‘साहसी’
दूसरी ओर, कहानी का दूसरा पहलू बेहद चौंकाने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर मोर्चा संभालते हुए एक बिल्कुल अलग जानकारी साझा की। ट्रम्प के मुताबिक, दो दिनों से लापता एक अमेरिकी कर्नल को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने इसे अमेरिकी इतिहास के सबसे ‘साहसी और निडर ऑपरेशनों’ में से एक करार दिया। ट्रम्प ने पुष्टि की कि हालांकि कर्नल घायल हैं, लेकिन वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: America की Economy पर बड़ा संकट! Amazon-Airlines ने बढ़ाया चार्ज, महंगाई बेकाबू
ईरानी सीमा के काफी अंदर घुसकर हुआ ‘सर्जिकल रेस्क्यू’
अल जजीरा की रिपोर्टों के अनुसार, ट्रम्प के कड़े निर्देश पर लापता पायलट की तलाश में दर्जनों घातक लड़ाकू विमान और सैकड़ों विशेष अभियान सैनिक ईरानी सीमा के काफी अंदर तक घुस गए। गौरतलब है कि शुक्रवार को ईरान ने एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल विमान को मार गिराया था। उस वक्त विमान में सवार दो अधिकारियों में से एक को तुरंत बचा लिया गया था, जबकि दूसरा लापता था।
डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से इस दूसरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पुष्टि पहले नहीं की गई थी। उन्होंने गर्व से कहा, ‘अमेरिकी सैन्य इतिहास में यह पहली बार है जब दो पायलटों को दुश्मन के इलाके के इतने अंदर से अलग-अलग अभियानों में सुरक्षित निकाला गया है। हमने एक भी सैनिक को खोए बिना यह मिशन पूरा किया, जो ईरानी आसमान पर हमारे जबरदस्त हवाई वर्चस्व का पुख्ता सबूत है।’
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
