AMN. यह तो वक्त ही बताएगा कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता होगी या नहीं. इस बातचीत पर सस्पेंस बना हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान अभी भी अमेरिका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता करने को तैयार नहीं है।
ईरान ने कहा है कि वह अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ेगा और यूरेनियम संवर्धन भी जारी रखेगा. ईरान ने घोषणा की है कि जब तक अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकाबंदी नहीं हटाएगी, तब तक अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान की शर्तों के आगे झुक गए और एकतरफा युद्धविराम को बढ़ाने का ऐलान कर दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने अमेरिका को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि तेहरान को ऐसे संकेत मिले हैं जिससे पता चलता है कि अमेरिका नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने के लिए तैयार है.
मुनीर और शाहबाज़ के अनुरोध पर अब ईरान पर हमला नहीं करेंगे: ट्रंप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया है, लेकिन यह नहीं बताया है कि इसे कितने समय के लिए बढ़ाया जा रहा है. ट्रंप ने अपनी बात रखने के लिए पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शाहबाज की मदद ली. उन्होंने घोषणा की कि मुनीर और शाहबाज़ के अनुरोध पर, वह ईरान पर तब तक हमला नहीं करेंगे जब तक उसका नेतृत्व बातचीत के लिए तैयार नहीं हो जाता।
पीसी:रॉयटर्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


