AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लोगों को पुरानी कीमतों पर ही पेट्रोल-डीजल खरीदना होगा. जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है.
नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश के अन्य शहरों में आज दोनों ईंधन के ये दाम हैं
लखनऊ – 94.69 रुपये / 87.80 रुपये
पुणे – 104.04 रुपये / 90.57 रुपये
चंडीगढ़ – 94.30 रुपये / 82.45 रुपये
इंदौर – 106.48 रुपये / 91.88 रुपये
अहमदाबाद – 94.49 रुपये / 90.17 रुपये
बेंगलुरु – 102.92 रुपये / 89.02 रुपये
हैदराबाद – 107.46 रुपये / 95.70 रुपये
पटना- 105.58 रुपये/93.80 रुपये
सूरत – रु 95.00 / रु 89.00
नासिक – 95.50 रुपये / 89.50 रुपये
काफी समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है
आपको बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 6 बजे दोनों ईंधन की कीमतें अपडेट करती हैं। कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और डॉलर-रुपये की विनिमय दर पर तय होती हैं। इन कीमतों के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. कई चीजों के दाम बढ़ने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


