कनाडा में भालू के हमले में भारतीय युवक की मौत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
कनाडा में भालू के हमले में भारतीय युवक की मौत

पहचान एमएमए फाइटर हृषिकेश कोलोथ के रूप में की गई

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कनाडा के सस्केचेवान प्रांत के उत्तरी इलाके में भालू के हमले में जान गंवाने वाले युवक की पहचान भारत से ताल्लुक रखने वाले 27 वर्षीय हृषिकेश कोलोथ के रूप में हुई है। इस दुखद घटना के बाद भारतीय समुदाय और खेल जगत में शोक की लहर है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हृषिकेश कोलोथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) खिलाड़ी थे और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कनाडा आए थे। उनके परिवार के मुताबिक, उनका सपना एक प्रोफेशनल फाइटर बनना था।

ऋषिकेष के भाई ने भावुक होकर कहा कि उनका दिल बहुत मासूम है और उनके अंदर एक योद्धा की आत्मा बसती है। परिजनों ने बताया कि वह मेहनती, विनम्र स्वभाव और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित युवक था.

बताया जा रहा है कि यह हमला 8 मई को उत्तरी सस्केचेवान में हुआ था. कनाडा में भालू के हमले से मौत के मामले बहुत कम हैं, इसलिए यह घटना काफी चर्चा में है।

ऋषिकेश की मौत की खबर सामने आने के बाद उनके दोस्तों, खेल प्रेमियों और भारतीय समुदाय की ओर से गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version