हॉर्मुज संकट के बीच भारत का ‘मास्टरस्ट्रोक’: कूटनीति से जीती ऊर्जा की जंग, दुनिया दंग!
मिडल ईस्ट में सुलगती जंग और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर गहराते खतरे ने पूरी दुनिया के सामने एक भीषण ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया है। लेकिन इस वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत ने एक ऐसा ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेला है, जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया। जब दुनिया मान रही थी कि सप्लाई चेन ठप हो जाएगी, तभी खबर आई कि भारतीय जहाज शान से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को पार कर रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए बताया कि ईरान के साथ सीधे संवाद और ठोस कूटनीति के दम पर भारत ने अपने जहाजों का रास्ता सुरक्षित कर लिया है।
आज स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री इलाका बन चुका है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के त्रिकोणीय संघर्ष ने इस रास्ते को ‘डेंजर जोन’ में बदल दिया है, जहां तेल और गैस के जहाजों पर ड्रोन हमलों का साया है। कई जहाज तो इन हमलों में जलसमाधि ले चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: Agra की Petha Industry पर LPG संकट: कारोबारी बोले- बंदी की नौबत, DM ने बताया कोरी अफवाह
संकट तब और गहरा गया जब भारत के सबसे बड़े एलपीजी आपूर्तिकर्ता कतर की रिफाइनरीज पर हमलों के चलते वहां उत्पादन रोकना पड़ा। भारत अपनी जरूरत का 42% एलपीजी कतर से और बाकी बड़ा हिस्सा यूएई से मंगवाता है। कुल मिलाकर 62% सप्लाई इन्हीं दो देशों से आती है, जो ईरान के हमलों की जद में हैं। लेकिन संकट गहराने से पहले ही मोदी सरकार ने अपना ‘प्लान-बी’ एक्टिवेट कर दिया। एक तरफ घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए गए, तो दूसरी तरफ कूटनीतिक बिसात पर नई चालें चली गईं।
इसे भी पढ़ें: Iran संग S Jaishankar की बातचीत का असर, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर Mundra पहुंचा LPG टैंकर
जैसे ही कतर से सप्लाई प्रभावित हुई, भारत ने तुरंत अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और कनाडा जैसे देशों से एलएनजी और एलपीजी की अतिरिक्त खेपें मंगवानी शुरू कर दीं। इसी बीच रूस ने भी अपने ‘सदाबहार दोस्त’ भारत का साथ निभाते हुए बड़ा ऐलान किया। रूसी राजदूत डेनिस एलिपोव ने स्पष्ट कहा कि अगर भारत चाहे तो रूस एलएनजी की हर जरूरत पूरी करने को तैयार है। गौर करने वाली बात यह है कि जहां पुतिन ने प्रतिबंधों के जवाब में यूरोपीय देशों की सप्लाई काटने की चेतावनी दी है, वहीं भारत के लिए अपने दरवाजे पूरी तरह खोल दिए हैं।
इसे भी पढ़ें: सावधान! अब घर में नहीं रख सकेंगे PNG और LPG साथ-साथ! सरकार ने जारी किया नया फरमान
मोदी सरकार की दूरदर्शी नीति का ही परिणाम है कि आज जब दुनिया के 85 देशों में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं, भारत स्थिर खड़ा है। पाकिस्तान, चीन और अमेरिका से लेकर यूरोप तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन भारत ने अपने नागरिकों पर यह बोझ नहीं आने दिया। पश्चिम एशिया के तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में भारत की यह सुरक्षित आवाजाही महज एक संयोग नहीं, बल्कि नई दिल्ली की एक बहुत बड़ी कूटनीतिक और रणनीतिक जीत है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
