ट्रंप की अहम शर्तें मानने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका ने कर रखी है भारी घेराबंदी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ट्रंप की अहम शर्तें मानने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका ने कर रखी है भारी घेराबंदी
ट्रंप की अहम शर्तें मानने को तैयार नहीं ईरान, अमेरिका ने कर रखी है भारी घेराबंदी

AMN. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आशंका लगातार बढ़ गई है. इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के देश अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने अब अचानक से मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान तैनात किए हैं.

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही नई कूटनीतिक बातचीत के बीच यह चौंकाने वाला कदम उठाया गया है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह तैनाती क्षेत्र में वायु और नौसैनिक शक्ति को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, F-22, F-35 और F-16 जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान मध्य पूर्व की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. कई हवाई ईंधन भरने वाले टैंकर भी भेजे गए हैं। इस कदम से संकेत मिलता है कि अमेरिकी सेना दीर्घकालिक सैन्य अभियान चलाने की तैयारी कर रही है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दिया ये बड़ा बयान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुई ताजा वार्ता के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि ईरान अभी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा तय की गई अहम शर्तों को मानने के लिए तैयार नहीं है.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ट्रंप ने कुछ ‘लाल रेखाएं’ तय की हैं, जिन्हें ईरान अभी तक मानने के लिए तैयार नहीं है. आपको बता दें कि परमाणु कार्यक्रम को लेकर इस समय अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में दूसरे दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता चल रही है।

पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)ईरान(टी)डोनाल्ड ट्रम्प(टी)अमेरिका(टी)भारी नाकाबंदी


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *