राजस्थान: बजट के बाद अब वित्त मंत्री दीया कुमारी ने की ये बड़ी घोषणाएं

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: बजट के बाद अब वित्त मंत्री दीया कुमारी ने की ये बड़ी घोषणाएं
राजस्थान: बजट के बाद अब वित्त मंत्री दीया कुमारी ने की ये बड़ी घोषणाएं

जयपुर. राज्य बजट 2026-27 के बाद भजनलाल सरकार ने एक बार फिर राज्य की जनता को कई बड़े तोहफे देने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को आय-व्यय अनुमान 2026-27 पर सदन में सामान्य चर्चा के बाद कई बड़ी घोषणाएं की हैं।

चर्चा के बाद वित्त मंत्री दीया कुमारी ने घोषणा की कि 1 लाख लड़कियों और महिलाओं को विशेषज्ञों द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राज्य के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 690 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण, मरम्मत एवं उन्नयन कार्य कराये जाने की घोषणा की गयी. उन्होंने कहा कि राज्य से निकलने वाले दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारे के नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र में जल एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 1,120 करोड़ रुपये की लागत से कृत्रिम जलाशय एवं फीडर का निर्माण कार्य किया जायेगा. इसके लिए आगामी वर्ष में 200 करोड़ रुपये की राशि खर्च किये जाने का प्रस्ताव है.

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुरानी जर्जर पाइपलाइनों को बदलने के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 210 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य किये जायेंगे।

वित्त मंत्री ने इसकी घोषणा भी कर दी है

वित्त मंत्री ने लूणकरनसर-बीकानेर में मिनी सचिवालय के निर्माण, गोविंदगढ़-अलवर में सहायक अभियंता (पीएचईडी) और झोटवाड़ा-जयपुर में सहायक अभियंता (विद्युत) के कार्यालय खोलने और चाबा (शेरगढ़)-जोधपुर में नई पुलिस चौकी और धवा (लूनी)-जोधपुर में पुलिस स्टेशन खोलने की भी घोषणा की।

पीसी:दीया डिप्र.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *