ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका के साथ बातचीत बेनतीजा रहने की ये वजह बताई है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका के साथ बातचीत बेनतीजा रहने की ये वजह बताई है

AMN. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत बेनतीजा रही है. अब इस संबंध में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बड़ा बयान दिया है. ईरान-अमेरिकी वार्ता के बारे में उन्होंने कहा कि समझौता होते-होते रह गया. दोनों पक्षों के बीच समझौता महज कुछ इंच की दूरी पर था, लेकिन आखिरी वक्त में अमेरिका के रुख के कारण बातचीत बेनतीजा रही.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ईरान ने युद्ध ख़त्म करने के लिए ईमानदारी से बातचीत की, लेकिन अत्यधिक मांगों, बदलते लक्ष्यों और अमेरिका की ओर से रुकावट के कारण समझौता नहीं हो सका।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि 47 साल में उच्चतम स्तर पर हुई गहन बातचीत में ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ अच्छे विश्वास के साथ बातचीत की।

अमेरिका की जिद और उसकी अत्यधिक माँगों के कारण हालात बिगड़ गये।

उन्होंने इस संबंध में आगे कहा कि जब हम इस्लामाबाद एमओयू से सिर्फ इंच भर दूर थे, तो हमें अत्यधिक मांगों, बदलते लक्ष्यों और बाधाओं का सामना करना पड़ा। कोई सबक नहीं सीखा गया. उन्होंने अपनी बातों से साफ कर दिया कि अमेरिका की जिद और उसकी अत्यधिक मांगों के कारण चीजें गलत हुईं और डील नहीं हो सकी.

आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ है. अगर बातचीत विफल रही तो दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध शुरू हो सकता है.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)ईरान


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version