भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए ईरान के राजदूत के साथ हुई उच्चस्तरीय कूटनीतिक मुलाकात की जानकारी साझा की। आधिकारिक बयान के अनुसार:
“शनिवार की शाम, नई दिल्ली में ईरान के राजदूत को विदेश मंत्रालय ने विदेश सचिव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए तलब किया। इस दौरान विदेश सचिव ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में हुई गोलीबारी की घटना पर भारत की तीव्र चिंता और कड़ा ऐतराज जताया। गौरतलब है कि इस फायरिंग की चपेट में भारतीय ध्वज वाले दो जहाज आ गए थे।”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
